बीजेपी ने जारी की 70 उम्मीदवारों की पहली सूची

बीएमसी चुनाव: बीजेपी ने जारी की 70 उम्मीदवारों की पहली सूची, मुंबई की राजनीति में हलचल तेज
मुंबई — बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बीजेपी ने 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिससे मुंबई की राजनीति में हलचल मच गई है।
हालांकि पार्टी की ओर से इस सूची को लेकर आधिकारिक घोषणा फिलहाल टाल दी गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं और संबंधित क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि इस पहली सूची में पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है। उम्मीदवारों का चयन स्थानीय समीकरण, संगठनात्मक मजबूती और जनाधार को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में बाकी उम्मीदवारों की सूची भी चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। बीएमसी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अब पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, बीजेपी की पहली सूची सामने आने के बाद अन्य दलों की रणनीतियों पर भी असर पड़ सकता है और मुंबई में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
बीएमसी चुनाव से पहले इस कदम को बीजेपी की मजबूत तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। अन्य राजनीतिक दलों की रणनीतियों पर भी इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है।
राजा धारावी के वार्ड नंबर 185 से चुनाव लड़ेंगे। रवि राजा मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहले विपक्ष के नेता थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए थे।
70 बीजेपी सदस्यों की पहली लिस्ट में शामिल नाम –
1️⃣ तेजस्वी घोसालकर2️⃣ मकरंद नार्वेकर3️⃣ हर्षिता नार्वेकर4️⃣ नील सोमैया5️⃣ नवनाथ बान6️⃣ आकाश पुरोहित7️⃣ रवि राजा8️⃣ राजश्री शिरोडकर9️⃣ शीतल गंभीर देसाई🔟 रोहिदास लोखंडे
11️⃣ गणेश खनकर 2️⃣ प्रभाकर शिंदे 3️⃣ जितेंद्र राउत 4️⃣ प्रकाश गंगाधर 5️⃣ रानी त्रिवेदी 6️⃣ अर्चना भालेराव 7️⃣ सीमा शिंदे 8️⃣ श्वेता कोरगांवकर 9️⃣ शिल्पा संगोरे
20️⃣ विजिलेंस कवथंकर 1️⃣ बाला तावड़े 2️⃣ शिवकुमार झा 3️⃣ स्वाति जायसवाल 4️⃣ निशा परुलेकर 5️⃣ मनीषा यादव 6️⃣ सिद्धार्थ शर्मा 7️⃣ प्रतिभा शिंदे 8️⃣ विनोद मिश्रा 9️⃣ योगिता कोली
30️⃣ तेजिंदर सिंह तिवाना 1️⃣ प्रीति साटम2️⃣ श्रीकला पिल्ले 3️⃣ संदीप पटेल 4️⃣ योगिता दाभाडकर




