महाराष्ट्रराजनीतिलोकल न्यूज़

अंबरनाथ में 2 हिंदी भाषी महिलाएं विजयी

नगर परिषद चुनाव में भाजपा की जीत

नगर परिषद चुनाव में भाजपा की जीत, अंबरनाथ, बदलापुर, शिंदे, शिवसेना की हार

अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव में 2 हिंदी भाषी महिलाएं तथा एक अल्पसंख्यक समाज के प्रत्याशी ने सफलता अर्जित की है। शिवसेना शिंदे गुट से किरण प्रमोद कुमार चौबे ने वार्ड क्रमांक 5 ब से 1636 के मार्जिन से तथा मीनू रवींद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह ने भाजपा के टिकट पर प्रभाग 4 से चुनाव जीता। इसी तरह शिवसेना शिंदे गुट के वरिष्ठ नगरसेवक अब्दुल भाई शेख ने भी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।

अंबरनाथ नगर परिषद में नगरसेवकों में सबसे बड़े दल के रूप में 27 सीटें हासिल कर शिंदे शिवसेना सामने आयी है। भाजपा 14 सीटे लेकर दूसरे तथा 12 सीटें पाकर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस 4 तथा 2 निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में कामयाब रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!