
BMC चुनाव: नामांकन प्रक्रिया पूरी, आज हो रही जांच; 2,500 से अधिक उम्मीदवार मैदान में
मुंबई — बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) : चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।
आज यानी बुधवार (31Dec, 25) को नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) की जा रही है।
चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार बीएमसी चुनाव में 2,500 से अधिक उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि सिर्फ अंतिम दिन ही 2,122 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, जिससे चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गईं।
अब सभी की निगाहें नामांकन जांच प्रक्रिया पर टिकी हैं, जिसके बाद वैध उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर साफ होगी।
चुनावी कार्यक्रम के अनुसार,
🗓️ मतदान: 15 जनवरी, 2026
📊 मतगणना और नतीजे: 16 जनवरी, 2026
बीएमसी चुनाव को लेकर मुंबई का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा चुका है और सभी दल प्रचार की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।




