महाराष्ट्रराजनीति
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की बीच गठबंधन

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन हो गया है। दोनों ठाकरे ब्रदर्स कल 24 दिसंबर को मुंबई में औपचारिक तक इसका ऐलान करेंगे।
शिवसेना यूबीटी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि 12 बजे इसका ऐलान होगा। महाराष्ट्र निकाय चुनावों के पहले राउंड के नतीजे आने के बाद अब मुंबई समेत राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव होने हैं। इसके लिए 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 16 जनवरी को घोषित होंगे।




