महाराष्ट्रराजनीतिलोकल न्यूज़

पहले चरण में 67.63% वोटिंग

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में 67.63% वोटिंग

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में 67.63% वोटिंग,

जानें कहां कितने पड़े वोट

Maharashtra Local Body Election

महाराष्ट्र में स्थानीय नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 263 नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में 67.63% मतदान हुई है। चुनाव आयोग के अनुसार, कोल्हापुर के मुरगुड नगर पंचायत में सबसे अधिक 88.43% मतदान, तो पुणे के तलेगांव दाभाडे में सबसे कम 49.24% मतदान हुआ।

मुंबई: महाराष्ट्र मेंस्थानीय नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 263 नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में 67.63% मतदान हुई है। चुनाव आयोग के अनुसार, कोल्हापुर के मुरगुड नगर पंचायत में सबसे अधिक 88.43% मतदान, तो पुणे के तलेगांव दाभाडे में सबसे कम 49.24% मतदान हुआ। धुले जिले की ढोंडाईचा नगर परिषद में चुनाव निर्विरोध होने के कारण मतदान नहीं हुआ। आयोग का कहना है कि चूंकि मतदान मंगलवार की देर रात तक हुआ इसलिए मतदान प्रतिशत के सही आंकड़े बुधवार को शाम को जारी किया।

कहां कितने प्रतिशत चुनाव?

चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि कोल्हापुर जिले के मलकापुर में 86.99%, नासिक के त्र्यंबकेश्वर में 85.66%, अमरावती के चिखलदरा में 85.23%, गोंदिया के सालेकसा में 84.90%, छत्रपति संभाजीनगर के खुलताबाद में 82.26% मतदान हुआ। दूसरी ओर, पुणे के तलेगांव दाभाडे में सबसे कम 49.24% मतदान हुआ। इसके अलावा नागपुर के बेला–पिपला में 51.33%, नागपुर के वाडी में 53.33%, भुसावल (जलगांव) में 54.91%, रत्नागिरी में 55.09% मतदान हुआ।

अमरावती में कितने प्रतिशत चुनाव?

अमरावती जिले में चिखलदरा 85.23%, डोनगांव, शेंदुरजना घाट व अन्य स्थानों पर 70% से अधिक मतदान हुआ। बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा में 85.08% वोटिंग की खबर है। धाराशिव जिले के तुलजापुर में 80.28%, नांदेड़ जिले के लोहा में 81.80% हिमायतनगर में 77.71% मतदान की जानकारी चुनाव आयोग ने दी है। कोल्हापुर जिले में कुल मिलाकर मतदान 80% के आसपास रहा। सांगली, सातारा, पुणे, नाशिक, लातूर, परभणी, बीड सहित अधिकांश जिलों में 70% से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!