
BMC चुनाव ने बना दी ‘उद्धव-राज’ की जोड़ी
ठाकरे बंधुओं ने की गठबंधन की घोषणा,” उद्धव और राज ठाकरे ने एक साथ मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी”।
उद्धव और राज ठाकरे ने संयुक्त रूप से बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया।
इससे दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर महीनों से जारी अटकलों पर विराम लग गया।
उद्धव ने कहा कि दो दल साथ रहने के लिए एक साथ आए हैं। हम महाराष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ आए हैं।
वहीं, राज ने कहा कि महाराष्ट्र किसी भी विवाद और लड़ाई से बड़ा है।
दोनों दल कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इसकी घोषणा नहीं की।



