महाराष्ट्रराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

वार्ड 18 (ए) से रेखा राजन चौधरी का दबदबा, विपक्ष मैदान से बाहर

KDMC चुनाव: भाजपा ने मतदान से पहले दो सीटों पर दर्ज की जीत, उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

वार्ड 18 (ए) में मुकाबला नहीं, भाजपा की रेखा राजन चौधरी का नामांकन अकेला

कल्याण–डोंबिवली नगर निगम (KDMC) की 122 सीटों के लिए हो रहे चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने मतदान से पहले ही बड़ी सफलता हासिल कर ली है। भाजपा की दो उम्मीदवारों का चुनाव निर्विरोध तय हो गया है।

वार्ड 18 (ए) से भाजपा उम्मीदवार रेखा राजन चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन की अंतिम तिथि तक उनके खिलाफ किसी भी विपक्षी दल की ओर से कोई आवेदन नहीं आया, जिसके चलते उनकी जीत सुनिश्चित हो गई।

वहीं, पैनल संख्या 26 (सी) से पहली बार चुनाव लड़ रहीं असावरी केदार नवारे भी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने खुली श्रेणी से अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी, लेकिन उनके विरुद्ध भी कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

चुनाव अधिकारी वरुण कुमार सहारे के अनुसार, पिछड़े वर्ग की सीट के लिए भी रेखा चौधरी का केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ, जिससे भाजपा ने नगर निगम चुनावों में अपनी जीत का खाता खोल लिया है।

श्रीमती रेखा राजन चौधरी ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसी भरोसे और समर्थन के चलते वे दोबारा माझी नगरसेविका के रूप में सेवा देने के उद्देश्य से खड़ी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड में सड़क, स्वच्छता, पानी और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लेकर नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। जनता के इस भरोसे ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि रुक्मिणी बाई अस्पताल का नवीनीकरण (Renovation) कराया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिकों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। उनका उद्देश्य है कि वार्ड के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हों।

इन निर्विरोध जीतों के बाद कल्याण–डोंबिवली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!