नामांकन वापस लेनेवालों पर हो केस : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) शिवसेना यूबीटी

नामांकन वापस लेनेवालों पर हो केस : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) शिवसेना यूबीटी
मुंबई / महाराष्ट्र | जनवरी 2026
ठाणे महानगर पालिका में शिंदे सेना के निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उद्धव ठाकरे शिवसेना ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव को पत्र देकर मनसे ने निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों की ठीक तरह जांच कर निर्णय लेने की मांग की है।
इसके साथ ही अविनाश जाधव ने राज्य चुनाव आयुक्त वाघमारे से भी मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की है।
इसके अलावा मनसे और उद्धव सेना की तरफ से ठाणे पुलिस को संयुक्त पत्र देकर पार्टी का अधिकृत एबी फार्म लेने के बावजूद रुपयों की लालच में उम्मीदवारी वापस लेने वाले के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की गई है।
दबाव, धमकी और सत्तादुरुपयोग के आरोप, नगर निकाय चुनाव से पहले सियासत गरम
महाराष्ट्र में नगर निकाय और BMC चुनाव से पहले विपक्षी दलों ने बड़ा हमला बोला है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) ने नामांकन वापस लेने की घटनाओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए मांग की है कि जिन उम्मीदवारों ने दबाव में आकर या सत्ताधारी दलों के प्रभाव से नामांकन वापस लिया, उन मामलों में केस दर्ज किए जाएं।
इस मांग के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।



