ठाकरे भाईयों (उद्धव-राज) ने संयुक्त घोषणापत्र जारी किया

चुनाव प्रचार में पहली बार एक साथ रैली करेंगे ठाकरे ब्रदर्स, बीजेपी ने भी लगाया जोर
महाराष्ट्र की 29 नगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
बीएमसी चुनाव को लेकर भी सरगर्मी तेज हो गई है। ठाकरे गुट ने स्थानीय निकायों में जीत हासिल करने के लिए अपने सबसे प्रभावशाली नेताओं को मैदान में उतारा है। 40 स्टार प्रचारक सदस्यों की लिस्ट जारी की है। वहीं बीजेपी भी जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है।
महायुति से अलग होकर अजित पवार भी मैदान में हैं।
देश की सबसे अमीर नगर निगम बीएमसी के लिए रविवार को ठाकरे भाईयों (उद्धव-राज) ने संयुक्त घोषणापत्र जारी किया।
ठाकरे भाईयों ने शिवसेना यूबीटी-मनसे के साथ इसमें शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को भी साथ में रखा है, हालांकि एनसीपी (शरदचंद पवार) की तरफ से इस मौके पर कोई भी नेता मंच पर नहीं आया।
ठाकरे भाईयों ने संयुक्त वचननामा (घोषणापत्र) में खुलकर मराठी कार्ड खेला है।
घोषणापत्र की जारी करने के लिए 20 साल बाद राज ठाकरे दादर स्थित शिवसेना भवन पहुंचे। इस मौके पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने जमकर हमला बोला। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर बीएमसी का मेयर बैठा तो मुंबई अडाणीस्थान बन जाएगा।
मराठी का सम्मान करना होगा: राज ठाकरे ने एक बार फिर से मराठी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हम हिंदू हैं, हिंदी नहीं। यहां सिर्फ मराठी मेयर होगा। मराठी का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा मेयर मराठी होगा।
मराठी क्या हिंदू नहीं: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि क्या BJP मराठी लोगों को हिंदू नहीं मानती? गौरतलब हो कि सीएम फडणवीस ने वरली की सभा में कहा था कि मुंबई का मेयर मराठी हिंदू होगा।



