महाराष्ट्रराजनीतिलोकल न्यूज़

अंबरनाथ और बदलापुर नगर परिषद चुनावों में भाजपा की शानदार जीत

बदलापुर और अंबरनाथ नगर परिषद में खिला कमल

बदलापुर और अंबरनाथ नगर परिषद में खिला कमल

अंबरनाथ और बदलापुर नगर परिषद चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है, खासकर नगराध्यक्ष के पदों पर।

यह नतीजे स्थानीय निकाय चुनाव (Municipal Council) के हैं, जिनकी मतगणना 21–22 दिसंबर 2025 को हुई।

ठाणे जिले में हुए नगर परिषद के चुनाव में भाजपा का दबदबा दिखाई दिया है, जिसके चलते जिले की कुलगांव बदलापुर और अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा का कमल खिल गया है। इन दोनों नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज कराई है।

कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद में भाजपा आरपीआई गठबंधन की रुचिता घोरपड़े ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

वहीं अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव में सीधे जनता द्वारा नपा अध्यक्ष का चयन किया जाना था। शनिवार को हुए मतदान तथा रविवार की सुबह शुरू हुई वोटों की हुई गिनती में भाजपा की तेजश्री करंजुले ने शिवसेना की उम्मीदवार मनीषा वालेकर को 6261 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया।

अपनी जीत के साथ ही भाजपा की तेजश्री करंजुले ने अपने ससुर की जीत का इतिहास दोहराया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!