महायुति के भाजपा उम्मीदवार ने भरा नामांकन, वार्ड क्रमांक 17B से श्री मोरेश्वर भोईर मैदान में
कल्याण–डोंबिवली

Aapala Nagar Sevak News Channel
महायुति के भाजपा उम्मीदवार ने भरा नामांकन, वार्ड क्रमांक 17B से श्री मोरेश्वर भोईर मैदान में
नगरसेवक चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। महायुति गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

कल्याण–डोंबिवली — आगामी नगरसेवक चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में महायुति गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार, वार्ड क्रमांक 17 से श्री मोरेश्वर भोईर ने आज आधिकारिक रूप से नगरसेवक चुनाव के लिए अपनी नामांकन (अर्जी) दाखिल की।
नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
महायुति गठबंधन के भाजपा नेता एवं वार्ड क्रमांक 17B से नगरसेवक पद के उम्मीदवार श्री मुनि मोरेश्वर भोईर ने महानगरपालिका के अंतर्गत स्मार्ट सिटी विकास योजना को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
श्री भोईर ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना का उद्देश्य केवल बुनियादी ढांचा विकसित करना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता के सहयोग से योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
श्री मोरेश्वर भोईर ने कहा कि वे वार्ड के विकास, नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील भी की।
नामांकन के साथ ही वार्ड क्रमांक 17B में चुनावी माहौल और तेज हो गया है। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान में और तेजी देखने को मिलने की संभावना है।




